Pages

Thursday, 20 June 2019

श्री भीमाशंकर

आईए आज आपको द्वादश जोतिर्लिंग में छठे स्थान पर श्री भीमाशंकर जोतिर्लिंग के बारे में बताते है।जो महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्तिथ है।यहाँ पर भगवान शिव और माँ पार्वती एक ही साथ बिराजमान हैं, अर्धनरेश्वर स्वरूप का प्रादुर्भाव यही हुआ था।यहाँ आने वाले सभी भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान शिव- शंकर जी जल्द ही पूर्ण कर देते हैं।यहाँ के विशेष बात यह है कि प्रतिदिन यहाँ पूजा में पंचामृत दुग्ध,दही, घी,गंगाजल, गुर आदि के साथ-साथ गुलाबजल का भी प्रयोग किया जाता है और शिवलिंग में एक तरफ चंदन का लेप ओर दूसरी ओर सिंदूर लगाया जाता है अर्थात एक ही जोतिर्लिंग में भगवान शिव और माँ पार्वती जी की पूजा की जाती है।कृप्या अधिक से अधिक शेयर कर सभी भक्तों तक पहुचाये आपके शेयर से बहुत सारे शिव भक्तों को बाबा के दर्शन का लाभ होगा। श्री क्षेत्र जय भीमाशंकर।
श्री भीमाशंकर
12 Jyotriling Darshan
अगली पोस्ट में हमने आपको श्री बैद्यनाथ जोतिर्लिंग के बारे में बताया था और आज आपको भीमाशंकर के बारे में बता रहे हैं।और अगली पोस्ट पर सप्तम जोतिर्लिंग श्री रामेश्वरम के बारे में बतायेगे।शेयर कर अन्य सभी भक्तों को बाबा का दर्शन करवाये।जय महादेव।
जय बाबा भीमाशंकर जोतिर्लिंग,पुणे महाराष्ट्र
*यह ज्योतिर्लिंग पुणे से लगभग 100 किलोमीटर दूर सह्याद्री की पहाड़ी पर स्थित है। इसे भीमाशंकर भी कहते हैं। इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना के विषय में शिवपुराण में यह कथा वर्णित है-* 
*प्राचीनकाल में भीम नामक एक महाप्रतापी राक्षस था। वह कामरूप प्रदेश में अपनी मां के साथ रहता था। वह महाबली राक्षस, राक्षसराज रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण का पुत्र था। लेकिन उसने अपने पिता को कभी देखा न था।*
*उसके होश संभालने के पूर्व ही भगवान् राम के द्वारा कुंभकर्ण का वध कर दिया गया था। जब वह युवावस्था को प्राप्त हुआ तब उसकी माता ने उससे सारी बातें बताईं। भगवान् विष्णु के अवतार श्रीरामचंद्रजी द्वारा अपने पिता के वध की बात सुनकर वह महाबली राक्षस अत्यंत संतप्त और क्रुद्ध हो उठा। अब वह निरंतर भगवान् श्री हरि के वध का उपाय सोचने लगा।*
*उसने अपने अभीष्ट की प्राप्ति के लिए एक हजार वर्ष तक कठिन तपस्या की। उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने उसे लोक विजयी होने का वर दे दिया। अब तो वह राक्षस ब्रह्माजी के उस वर के प्रभाव से सारे प्राणियों को पीड़ित करने लगा।*
*उसने देवलोक पर आक्रमण करके इंद्र आदि सारे देवताओं को वहां से बाहर निकाल दिया।*
*पूरे देवलोक पर अब भीम का अधिकार हो गया। इसके बाद उसने भगवान् श्रीहरि को भी युद्ध में परास्त किया।श्रीहरि को पराजित करने के पश्चात उसने कामरूप के परम शिवभक्त राजा सुदक्षिण पर आक्रमण करके उन्हें मंत्रियों-अनुचरों सहित बंदी बना लिया। इस प्रकार धीरे-धीरे उसने सारे लोकों पर अपना अधिकार जमा लिया। उसके अत्याचार से वेदों, पुराणों, शास्त्रों और स्मृतियों का सर्वत्र एकदम लोप हो गया। वह किसी को कोई भी धार्मिक कृत्य नहीं करने देता था। इस प्रकार यज्ञ, दान, तप, स्वाध्याय आदि के सारे काम एकदम रूक गए।*
*भीम के अत्याचार की भीषणता से घबराकर ऋषि-मुनि और देवगण भगवान् शिव की शरण में गए और उनसे अपना तथा अन्य सारे प्राणियों का दुःख कहा। उनकी यह प्रार्थना सुनकर भगवान शिव ने कहा, 'मैं शीघ्र ही उस अत्याचारी राक्षस का संहार करूँगा। उसने मेरे प्रिय भक्त, कामरूप-नरेश सुदक्षिण को भी सेवकों सहित बंदी बना लिया है।*
*वह अत्याचारी असुर अब और अधिक जीवित रहने का अधिकारी नहीं रह गया।' भगवान् शिव से यह आश्वासन पाकर ऋषि-मुनि और देवगण अपने-अपने स्थान को वापस लौट गए।*
*इधर राक्षस भीम के बंदीगृह में पड़े हुए राजा सदक्षिण ने भगवान् शिव का ध्यान किया। वे अपने सामने पार्थिव शिवलिंग रखकर अर्चना कर रहे थे। उन्हें ऐसा करते देख क्रोधोन्मत्त होकर राक्षस भीम ने अपनी तलवार से उस पार्थिव शिवलिंग पर प्रहार किया। किंतु उसकी तलवार का स्पर्श उस लिंग से हो भी नहीं पाया कि उसके भीतर से साक्षात् शंकरजी वहां प्रकट हो गए। उन्होंने अपनी हुंकारमात्र से उस राक्षस को वहीं जलाकर भस्म कर दिया।*
*भगवान् शिवजी का यह अद्भुत कृत्य देखकर सारे ऋषि-मुनि और देवगण वहां एक होकर उनकी स्तुति करने लगे। उन लोगों ने भगवान् शिव से प्रार्थना की कि महादेव! आप लोक-कल्याणार्थ अब सदा के लिए यहीं निवास करें। यह क्षेत्र शास्त्रों में अपवित्र बताया गया है। आपके निवास से यह परम पवित्र पुण्य क्षेत्र बन जाएगा। भगवान् शिव ने सबकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली। वहां वह ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा के लिए निवास करने लगे। उनका यह ज्योतिर्लिंग भीमेश्वर के नाम से विख्यात हुआ।*
*शिवपुराण में यह कथा पूरे विस्तार से दी गई है। इस ज्योतिर्लिंग की महिमा अमोघ है। इसके दर्शन का फल कभी व्यर्थ नहीं जाता। भक्तों की सभी मनोकामनाएं यहां आकर पूर्ण हो जाती हैं।*
*हर हर महादेव 🔱

No comments:

Post a Comment