शिव उठत, शिव चलत, शिव शाम-भोर हैं
शिव बुध्दि, शिव चित, शिव मन विभोर हैं
शिव बुध्दि, शिव चित, शिव मन विभोर हैं
शिव रात्रि, शिव दिवस, शिव स्वप्न शयन हैं
शिव काल, शिव कला, शिव मास-अयन हैं
शिव काल, शिव कला, शिव मास-अयन हैं
शिव शब्द, शिव अर्थ, शिव ही परमार्थ हैं
शिव कर्म, शिव भाग्य, शिव पुरूषार्थ हैं
शिव कर्म, शिव भाग्य, शिव पुरूषार्थ हैं
शिव स्नेह, शिव राग, शिव ही अनुराग हैं
शिव कली, शिव कुसुम, शिव ही पराग हैं
शिव कली, शिव कुसुम, शिव ही पराग हैं
शिव भोग, शिव त्याग, शिव तत्व ज्ञान हैं
शिव भक्ति, शिव प्रेम, शिव ही विज्ञान हैं
शिव भक्ति, शिव प्रेम, शिव ही विज्ञान हैं
शिव स्वर्ग, शिव मोक्ष, शिव परम साध्य हैं
शिव जीव, शिव बह्मा, शिव ही आराध्य हैं
शिव जीव, शिव बह्मा, शिव ही आराध्य हैं
।। ॐ नमः शिवाय ।।
No comments:
Post a Comment