Pages

Thursday, 20 June 2019

राम से बड़ा राम का नाम

राम से बड़ा राम का नाम
जिस सागर को बिना सेतु के लाँघ सके ना राम ।
कूद गये हनुमान उसी को ले कर राम का नाम ॥
राम' यह शब्द दिखने में जितना सुंदर है उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है इसका उच्चारण। राम कहने मात्र से शरीर और मन में अलग ही तरह की प्रतिक्रिया होती है जो हमें आत्मिक शांति देती है। हजारों संत और महात्माओं ने राम का नाम जपते-जपते मोक्ष को पा लिया है।
कहते हैं कि बलशालियों में सर्वाधिक बलशाली राम है, लेकिन राम से भी बढ़कर श्रीराम जी का नाम है। हनुमान, लक्ष्मण, सुग्रीव, रावण से लेकर कबीर, तुलसीदास यहां तक कि रामसेतु भी सभी राम का नाम ही जपते रहे हैं। राम नाम की महिमा ही कुछ ऐसी है कि इसको जपने से संपूर्ण मानसिक ताप मिट जाते हैं।
जय श्री कृष्णा

No comments:

Post a Comment