Pages

Thursday, 16 May 2019

पार्वती जी ने एक बार शिव जी से पूछा आप श्मशान में क्यूँ जाते हैं

पार्वती जी ने एक बार शिव जी से पूछा आप श्मशान में क्यूँ जाते हैं और ये चिता की भस्म शरीर पे क्यूँ लगते हैं
उसी समय शिवजी पार्वती जी को श्मशान ले गए। वहाँ एक शव अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। लोग राम नाम सत्य है कहते हुए शव को ला रहे थे। शिव जी ने कहा की देखो पार्वती इस श्मशान की ओर जब लोग आते हैं तोराम नाम का स्मरण करते हुए आते हैं। और इस शव के निमित्त से कई लोगों के मुख से मेरा अतिप्रिय दिव्य राम नाम निकलता है उसी को सुनने मैं श्मशान में आता हूँ, और इतने लोगो के मुख से राम नाम का जप करवाने में निमित्त बनने वाले इस शव का मैं सम्मान करता हूँ, प्रणाम करता हूँ,और अग्नि में जलने के बाद उसकी भस्म को अपने शरीर पर लगा लेता हूँ। 
राम नाम बुलवाने वाले के प्रति मुझे इतना प्रेम है एक बार शिवजी कैलाश पर पहुंचे और पार्वती जी से बहुजन माँगा।केवल एक बार राम कह लो तुम्हे सहस्र नाम,भगवान के एक हज़ार नाम लेने का फल मिल जाएगा एक राम नाम हज़ार दिव्य नामों के समान है। 
यह राम नाम सभी आपदाओं को हरने वाला, सभी सम्पदाओं को देने वाला दाता है, सारे संसार को विश्राम/शान्ति प्रदान करने वाला है।
इसीलिए मैं इसे बार बार प्रणाम करता हूँ। 
।।राम राम।।

No comments:

Post a Comment