Pages

Friday, 21 June 2019

उज्जैन के प्राचीन 108 हनुमान मन्दिरो में से एक है अति प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान नाका मंदिर

उज्जैन के प्राचीन 108 हनुमान मन्दिरो में से एक है अति प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान नाका मंदिर


अति प्राचीन हनुमान नाका मंदिर उज्जैन शहर के हरिफाटक ब्रिज के समीप स्थित है

वैष्णव अखाड़े से सम्बंध रखने वाले श्री 1008 रामचरण दास जी बैरागी जी ने आज से लगभग 130 वर्ष पूर्व
उज्जैन शहर की सीमा के करीब एक टीले पर खुदाई करवाई थी ..

जहाँ  बजरंगबली की मूर्ति साक्षात मिली थी ...

कहते है मूर्ति का मुख दक्षिण दिशा की तरफ था इस वजह से मूर्ति की उसी इस्थान पर दक्षिण दिशा की तरफ़ ही प्राण प्रतिष्ठा कर दी गयी थी,

इलाके में एक ही मन्दिर होने की वजह से इस्थान का नाम भी  हनुमान नाका एवम पास में मौजूद पुलिया का नाम गदपुलिया पड़ गया मंदिर में श्री राम दरबार भी है,।
हनुमान जी के साथ मे बाल हनुमान श्री भैरव एवम श्री गणेश जी की प्रतिमा भी है ..

त्योहारों पर मंदिर में विविध तरह के आयोजन किये जाते है. जब भी आप उज्जैन पधारे यहां अवश्य पधारे 🙏

जब किसी की शवयात्रा दिखे तो क्या करना चाहिए?

जब किसी की शवयात्रा दिखे तो क्या करना चाहिए?                


जीवन का अंतिम अटल सत्य है मृत्यु। भागवत गीता में श्रीकृष्ण ने बताया है कि जीवन के इस अटल सत्य को कोई टाल नहीं सकता है। जिस व्यक्ति का जन्म हुआ है वह अवश्य ही एक दिन मृत्यु को प्राप्त होगा। अमर केवल आत्मा होती है जो शरीर बदलती है। जिस प्रकार हम कपड़े बदलते हैं ठीक उसी प्रकार आत्मा अलग-अलग शरीर धारण करती है और निश्चित समय के लिए। इसके बाद पूर्व निर्धारित समय पर आत्मा शरीर छोड़ देती है। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद हिंदू धर्म के अनुसार मृत शरीर का दहन किया जाता है।
किसी भी इंसान की मृत्यु के बाद शवयात्रा निकाली जाती है और इस संबंध में भी शास्त्रों में कई नियम बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से धर्म लाभ तो प्राप्त होता है साथ ही इससे मृत आत्मा को शांति भी मिलती है। यदि हम कहीं जा रहे हैं और रास्ते में शवयात्रा दिखाई दे तो उस समय थोड़ी देर ठहर जाना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि यदि शवयात्रा निकलती दिखाई देती है तो कुछ देर ठहरकर परमात्मा से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए। मृतक को प्रणाम करके आगे बढऩा चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र में शवयात्रा के संबंध में बताया गया है कि यदि आप किसी जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं और रास्ते में कोई शवयात्रा दिख जाए तो इसका मतलब है कि आपको इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे और परेशानियां दूर हो जाएंगी।